फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एचटी लाइन में चिड़िया चिपकने से बिजली गुल

Tue, 07 Apr 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। एचटी लाइन में चिड़िया चिपकने से स्थानीय उपकेंद्र के धम्मौर फीडर से जुड़े करीब 1500 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को पूरे कुबरा गांव के पास सुबह करीब पांच बजे एचटी लाइन के तारों में एक चिड़िया चिपक गई, जिससे शाॅर्ट सर्किट हो गया और हाईटेंशन लाइन का जंफर उड़ गया। इसके चलते धम्मौर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से मनियारपुर, गौरी मिश्र का पुरवा, लाला का पुरवा, मामपुर, पूरे भैरव मिश्र व पूरे कुबरा समेत कई गांवों के लोगों को करीब 10 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा।

सुबह-सुबह आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतें उठानी पड़ीं। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि तकनीकी खामी को दुरुस्त कर शाम करीब तीन बजे फीडर की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें