छीतेपट्टी पीएचसी में मरीज देखते चिकित्सक।
सुल्तानपुर। आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा और विभिन्न विभागों की तैयारियों को परखने के लिए रविवार शाम छह बजे पुलिस लाइन परिसर में सिविल डिफेंस की ओर से एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। इसमें हवाई हमले की चेतावनी देने से लेकर आग बुझाने, घायलों को सुरक्षित निकालने और उन्हें प्राथमिक उपचार देने तक का अभ्यास किया गया।
अभ्यास के दौरान सबसे पहले हवाई हमले की चेतावनी के लिए करीब दो मिनट तक सायरन बजाया गया। इसके साथ ही निर्धारित क्षेत्रों और स्थानों की बिजली आपूर्ति बंद कर ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों और निर्धारित शेल्टर तक पहुंचाने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया।
मॉक ड्रिल में हवाई हमले से संभावित नुकसान और आग लगने जैसी परिस्थितियों से निपटने के उपायों का अभ्यास किया गया। अपर उपजिलाधिकारी संदीप यादव ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखा जा सकता है।