फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हाईटेंशन लाइन के ढीले तार जमीन पर लटक रहे हैं। शिकायत के बावजूद विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोंरेशन के अधिकारियों की उदासीनता के चलते क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। एक ओर जहां अघोषित विद्युत कटौती उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनी है, वहीं हाईटेंशन लाइन व अन्य लाइनों के ढीले तार दुर्घटना और फॉल्ट को आमंत्रण दे रहे हैं।
दशकों पूर्व बनी हाईटेंशन व साधारण विद्युत लाइन के तार कहीं-कहीं जमीन छूने को हैं। आए दिन ढीले तारों के चलते स्पार्किंग होती रहती है।
पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के गांव अहिरावल, सुंदरपुर, सोमपुर मनकंठ आदि गांवों को जाने वाली हाईटेंशन लाइन के तार इतने ढीले हैं कि उनके नीचे से व्यक्ति गुजर नहीं सकता है। ऐसे में एक ओर जहां विद्युत लाइन के नीचे खेतों में फसल की बुआई नहीं हो सकती, वहीं कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

किसान नेता प्रमोद मिश्र, बच्चा शुक्ल, कमला प्रसाद मिश्र, कृपा शंकर तिवारी, विजय शुक्ला, अनिल कुमार तिवारी, सुनील कुमार पांडेय, अशोक कुमार अग्रहरि, विनोद कुमार का कहना है कि तकरीबन सभी विद्युत उपकेंद्रों के हाईटेंशन लाइन व साधारण लाइन के जर्जर तार ढीले होकर जमीन छूने को हैं।
विज्ञापन

पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई हरीराम ने बताया कि तार ढीले होने की शिकायतें मिली हैं। कहा कि जर्जर व ढीले तारों को कसवा कर लाइन दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें