फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना में 15 तक होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली के बकाया बिल वसूलने के लिए फिर एकमुश्त समाधान योजना शुरू कर दी है। योजना का लाभ घरेलू उपभोक्ताओं के साथ निजी नलकूप संचालकों को मिल सकेगा। इसके लिए सोमवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए पावर कॉर्पोरेशन ने बकाया विद्युत बिलों की वसूली के लिए फिर एकमुश्त समाधान योजना शुरू कर दी है। अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं व निजी नलकूप संचालकों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
इसके लिए उपभोक्ताओं को एक मार्च से 15 मार्च तक अपना पंजीकरण कराना होगा। अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता कार्यालय व जनसेवा केंद्र पर योजना के लिए पंजीकरण हो सकेगा। इसके साथ ही उपभोक्ता स्वयं भी वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। हालांकि पहले दिन किसी भी कार्यालय में पंजीकरण का कार्य सुस्त रहा। कार्यालयों में उपभोक्ता ही नहीं पहुंचे। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को जागरूकता का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें