जयसिंहपुर। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पीढ़ी टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक बाइक सवार सड़क पर हुए गड्ढे में फंसकर घायल हो गया। टोल प्लाजा के कर्मियों ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के खरसोमा गांव निवासी अमीर अंसारी (24) पुत्र मोहम्मद सिद्दीकी सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे सेमरी की तरफ से मोटरसाइकिल से घर जा रहा था।
अमीर पीढ़ी टोल प्लाजा के पास पहुंचने ही वाला था कि हाईवे पर हुए गड्ढे में उसकी बाइक फिसल गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से अमीर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।