फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी अब मशीनों पर हुनर सीखेंगे

Thu, 12 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को अब प्रैक्टिकल के लिए आधुनिक मशीनों और बेहतर संसाधनों की कमी नहीं खलेगी। लंभुआ के केनौरा स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में एक्सीलेंस सेंटर विकसित किया जा रहा है। आधुनिक वर्कशॉप बनाई जाएगी, जिसमें टाटा कंपनी अत्याधुनिक मशीनें लगाएगी। साथ ही सेमिनाॅर, प्रशिक्षण और अन्य शैक्षिक गतिविधियों के लिए मल्टीपरपज हॉल का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए शासन ने 7.07 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, अयोध्या को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। शासन से पहली किस्त के रूप में 3.53 करोड़ रुपये मिलने के बाद संस्था ने निर्माण शुरू करा दिया है। स्वीकृत मानचित्र के अनुसार परिसर में नए भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। पिलर तैयार किए जा रहे हैं। अभी तक 10 फीसदी काम पूरा हुआ है।
कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता केआर राजन ने बताया कि एक्सीलेंस सेंटर में विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों पर प्रैक्टिकल करने का अवसर मिलेगा। मशीनों की व्यवस्था टाटा कंपनी करेगी। परियोजना को वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये होंगे फायदे
आधुनिक मशीनों पर मिलेगा प्रैक्टिकल का मौका
विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ मशीनों पर काम करने का मिलेगा अनुभव।
नई तकनीक और औद्योगिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित होगी।
आधुनिक वर्कशॉप में तकनीकी दक्षता और कौशल निखारने का अवसर मिलेगा।

सेमिनाॅर और प्रशिक्षण से नई तकनीकों की जानकारी मिलेगी।
व्यावहारिक प्रशिक्षण से रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप तैयारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें