फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण केंद्र संचालक और गुर्गो ने पत्रकार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाइक का प्रदूषण जांच कराने पहुंचे पत्रकार से निर्धारित रेट से ज्यादा रुपया मांगने को लेकर विवाद हो गया। प्रदूषण जांच केंद्र संचालक और वहां मौजूद गुर्गों ने पत्रकार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले के दौरान पत्रकार के गले से सोने की चेन भी हमलावरों ने लूट ली। राहगीरों ने किसी तरह से पत्रकार की जान बचाई और उसे कोतवाली पहुंचाया। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अमेठी जिले के टिकरी गांव निवासी डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी पत्रकार हैं। शुक्रवार को धर्मेंद्र सुल्तानपुर शहर आए थे। शाम करीब पांच बजे धर्मेंद्र अपनी बाइक से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट के पास स्थित हुसैनी प्रदूषण जांच केंद्र के पास पहुंचे और अपनी बाइक की जांच कराकर प्रमाण पत्र लेने लगे। इस दौरान केंद्र पर मौजूद युवक ने उनसे निर्धारित रेट 30 रुपये के सापेक्ष 100 रुपये मांगा।
धर्मेंद्र ने कहा कि जब 30 रुपये निर्धारित है तो ज्यादा क्यों दूं। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान केंद्र संचालक समेत 10 लोगों ने धर्मेंद्र कुमार की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
मारपीट में शामिल एक युवक ने धर्मेंद्र के गले से सोने की चेन भी लूट ली। धर्मेंद्र की चीख-पुकार पर आस-पास के लोग और जांच केंद्र पर वाहनों की जांच कराने पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़ाया।
राहगीर उन्हें लेकर कोतवाली पहुंच गए। नगर कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए एसआई अमरनाथ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें