फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बूथों पर रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 15 Oct 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को 10 डीडीसी व 267 बीडीसी वार्डों  के लिए वोट पड़ेंगे। अखंडनगर, दोस्तपुर, कादीपुर व करौंदीकलां विकास खंड में चुनाव  कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण करने का दावा किया है। शुक्रवार को चारों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी।  पोलिंग पार्टियों को सुबह ब्लॉक मुख्यालयों पर बुुलाया गया है।
विज्ञापन


पंचायत के तीसरे चरण का मतदान 17 अक्तूबर को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के  लिए प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण करने का दावा किया है। तीसरे चरण में अखंडनगर, दोस्तपुर, कादीपुर व करौंदीकलां में 10 जिला पंचायत सदस्यों एवं 265 क्षेत्र  पंचायत सदस्य वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए शुक्रवार को चारों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।

 पोलिंग पार्टियों  को बूथों पर भेजने के लिए शुक्रवार की सुबह बुलाया गया है। गुुरुवार को  प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ब्लॉकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेक्टर, जोनल, सुपर जोनल, खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक करके अधिकारियों ने उन्हें शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन


670 बूथों पर पड़ेंगे वोट
  तीसरे चरण में 10 डीडीसी, 265 बीडीसी व डीडीसी वार्ड 11 कुछ कुछ क्षेत्रों के लिए मंगलवार को 670 बूथों पर वोट  डाले जाएंगे। प्रशासन ने चारों ब्लॉकों में शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र चुनाव  के लिए 83 संवेदनशील, 70 अतिसंवेदनशील व 26 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान  केंद्रों को चिह्नित किया है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर  शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें