फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का होगा सूर्योदय : अजय राय

विज्ञापन
प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय को पतंग भेंट करते युवा कांग्रेसी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। युवा कांग्रेस की ओर से शहर के करौंदिया मोहल्ले में आयोजित खिचड़ी भोज में पहुंचे अजय राय ने कहा कि मकर संक्रांति के सूर्योदय के साथ अंधेरे का खात्मा होने जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हिंदुस्तान में कांग्रेस का सूर्योदय हो रहा है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र की अगुवाई में शहर के करौंदिया में आयोजित खिचड़ी भोज मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अजय राय ने लोगों के साथ बैठकर खिचड़ी ग्रहण की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की इस मुहिम को आगे बढ़ाया है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा, मनोज शुक्ल, युकां जिला उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, महासचिव शहबाज खान, पूर्व पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, जिला प्रभारी अनीस खां समेत कई लोग मौजूद रहे।



अजय राय ने लंभुआ के तेरएं गांव निवासी कांग्रेस नेता जनार्दन शुक्ला के घर पहुंचकर उनके पिता हरिश्चंद्र शुक्ल एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना जताई। पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में मारे गए कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नौशाद खां के परिजनों से मिलकर दुख जताया। उन्होंने कांग्रेस नेता नफीस फारूकी की पत्नी की मृत्यु पर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें