फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो खुराक लेने के बाद भी मासूम में मिले पोलियो के लक्षण

Sat, 23 Sep 2017 08:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह वर्ष पूर्व सामान्य डिलीवरी से पैदा हुए एक मासूम बच्चे में पोलियो के लक्षण पाए गए हैं। परिवारीजनों का दावा है कि वे बच्चे को नियमित पोलियो की खुराक पिलाते रहे हैं। बच्चे में पोलियो के लक्षण पाए जाने के बाद चिकित्सक ने उसका स्टूल जांच के लिए लखनऊ भेजा है। पोलियो का नया मरीज पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। सीएमओ ने बिना जांच रिपोर्ट आए कुछ कहने से इन्कार किया है। 
विज्ञापन



चांदा कोतवाली क्षेत्र के खरगीपुर गांव निवासी हरिओम निषाद की पत्नी रेखा (24) ने 19 मार्च 2011 को नार्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चे का वजन भी साढ़े तीन किलोग्राम था। परिवारीजन प्रतापपुर कमैचा पर बच्चे का टीकाकरण भी करा रहे थे। मां-बाप ने बच्चे का नाम प्रिंस रखा है। प्रिंस को समय-समय पर पोलियो की खुराक भी परिवारीजन दिलाते थे।

हाल ही में प्रिंस के दोनों पैर टेढ़े होने लगे तो परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. एएन राय बच्चे में पोलियो के लक्षण देकर दंग रह गए। सीएचसी प्रभारी ने बच्चेका स्टूल जांच के लिए लखनऊ भेजा है। सीएचसी प्रभारी की मानें तो प्रथम दृष्टया बच्चे में पोलियो का लक्षण पाया गया है। स्टूल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। 
विज्ञापन


जांच के बाद चलेगा पता: सीएमओ
सुल्तानपुर। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी ने ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जताई। कहा कि वे सीएचसी प्रभारी से इस संबंध में जानकारी करेंगे। स्टूल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पोलियो के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें