फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बरामदे में सो रहे दरोगा के पिता की गोली मारकर हत्या

Mon, 13 Apr 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर के बेलगरा गांव में घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। बेलगरा गांव निवासी किसान विजय प्रताप सिंह (55) की शनिवार रात नकाबपोश बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। घर के बरामदे में सो रहे थे। करीब तीन वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित थे। अभी तक हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसान का बड़ा पुत्र अंकुर सिंह कानपुर नगर के चकेरी थाने में उप निरीक्षक है।
विज्ञापन


मृतक की पुत्री सोनम ने बताया कि पिता विजय प्रताप सिंह रोजाना की तरह शनिवार रात खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे। रात्रि एक बजे एक अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचा। उसने पिता की कनपटी से सटाकर असलहे से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक घर वाले पहुंचते हमलावर भाग निकला। विजय प्रताप की पत्नी तारा देवी ने बताया कि वह अपने पति से कुछ दूरी पर लेटी थीं। गोली की आवाज सुनकर उनकी नींद टूट गई।
उन्होंने देखा कि एक नकाबपोश बदमाश उनके पति के पास से बाहर की ओर भाग रहा था। गंभीर अवस्था में परिजनों ने विजय प्रताप को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने रात में घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। परिजनों के संदेह के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर शाम विजय प्रताप सिंह का शव पहुंचा। गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें