सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे मुकदमे में सोमवार को साक्षी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव हाजिर नहीं हुए। उनकी तरफ से समय की मांग की गई। अदालत ने मामले में 26 सितंबर के लिए उन्हें तलब किया है।
बंधुआकला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने 13 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद संजय सिंह व 13 अन्य लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उन्हें गवाही के लिए तलब किया गया था।