फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती नदी के कटसारी घाट से हटेगा पीपा, बनेगा नया पुल

Mon, 08 Sep 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 हटाए गाए पीपे 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कादीपुर के गोमती नदी कटसारी घाट से पीपे का पुल हटाया जाएगा। उसके स्थान पर नया पुल बनाया जाएगा। एक पुल कुड़वार के निरसहिया गोमती नदी घाट पर बनेगा। सेतु निगम ने दोनों पुलों के प्रस्ताव को डीएम के जरिए शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन की ओर से गोमती नदी के दो पुलों का तोहफा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पिछले माह मांगे गए प्रस्ताव पर सेतु निगम ने दो पुलों की कार्ययोजना तैयार के डीएम को सौंपा था। शासन के निर्देश के मुताबिक, विधायकों से प्रस्ताव लिया गया था। जिसमें शहर विधायक विनोद सिंह की ओर से मिले कुड़वार के निरसहिया गोमती नदी घाट और लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा से गोमती नदी के कटसारी घाट के पुल का प्रस्ताव मिलने पर सेतु निगम ने कार्ययोजना तैयार की थी।

सेतु निगम ने कटसारी घाट पर पीपे के पुल का हवाला देते जरूरी बताया है। सेतु निगम ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर डीएम के जरिए शासन को भेज दी है। दोनों पुलों व संपर्क मार्गों के निर्माण पर करीब 53 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। कटसारी घाट के पुल के निर्माण पर 27 करोड़ और निरसहिया घाट का पुल निर्माण करीब 26 करोड़ रुपये में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, शासन से स्वीकृति मिलने पर दोनों पुलों का निर्माण होगा। निर्माण से लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें