फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आज से होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, 17 केंद्रों पर व्यवस्था चाक चौबंद

Mon, 08 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा तीन दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। भर्ती परीक्षा में जिले भर में कुल 39,456 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। इस बार केवल अभ्यर्थियों ही नहीं, बल्कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात कक्ष निरीक्षकों और विद्यालय स्टाफ की भी बायोमेट्रिक जांच की जाएगी। आइरिस स्कैन, थंब इंप्रेशन व ई-केवाईसी सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 12 अभ्यर्थियों पर एक कक्ष निरीक्षक की तैनाती की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। प्रश्नपत्रों के परिवहन और भंडारण की प्रक्रिया नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में पूरी की गई है। परीक्षा अवधि के दौरान जिला पुलिस को हाईअलर्ट पर रखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों, स्ट्रांग रूम और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने देर शाम परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक वृज नरायन सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को चार सर्किलों में विभाजित किया गया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने परीक्षा के संबंध में अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करके तैयारियों की जानकारी ली।

भीड़ बढ़ने पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। रविवार शाम से ही जिले के अभ्यर्थी रोडवेज बसों से रवाना होने लगे। डिपो इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 63 बसें लगाई गई हैं। इन बसों के माध्यम से अभ्यर्थियों को गोंडा, लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या और अंबेडकरनगर स्थित परीक्षा केंद्रों तक भेजा जा रहा है। चालक व परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें