फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रशिक्षक हुनर को देंगे धार, कॅरिअर को मिलेगी रफ्तार

Mon, 08 Jun 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का खेल मैदान। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में छिपी खेल प्रतिभाओं को तलाशने के लिए अब पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच सीधे स्कूलों का रुख करेंगे। नए शैक्षिक सत्र के साथ ही सरकारी और निजी विद्यालयों में पहुंचकर वे खेलों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं की पहचान करेंगे और उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण से जोड़ेंगे। इस पहल का मकसद गांवों और कस्बों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन




शहर के सिविल लाइन स्थित पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, तैराकी, कुश्ती और हॉकी के प्रशिक्षक तैनात हैं। स्कूल खुलते ही ये कोच प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ निजी इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों में जाकर खेल शिक्षकों से समन्वय करेंगे। खेलों में रुचि और क्षमता रखने वाले बच्चों का चयन कर उन्हें स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित करेंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के अभिभावकों से भी संपर्क किया जाएगा। उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिये खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश और आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन



कोच का अभाव फिर भी मिल सकेगा पेशेवर मार्गदर्शन



जिले में फिलहाल क्रिकेट, बास्केटबॉल, जूडो, बॉक्सिंग और कबड्डी के कोच नहीं हैं, लेकिन उपलब्ध प्रशिक्षकों के माध्यम से खेल गतिविधियों को स्कूल स्तर तक पहुंचाने की तैयारी की गई है। अधिकारियों का मानना है कि कोचों की सीधी मौजूदगी से छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी पेशेवर मार्गदर्शन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें