फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अवैध असलहा फैक्टरी पर पुलिस का छापा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Thu, 11 Sep 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ कोतवाली में खड़े आरोपी दीपनारायण (बाएं) व उनका पुत्र अजय कुमार (दाएं)।
विज्ञापन
लंभुआ। गोमती नदी के किनारे जमखुरी गांव के मठिया जंगल में बुधवार सुबह अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पर एसओजी और लंभुआ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा। वहां पर कुड़वार के खादर बसंतपुर, मझुआ निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को आरोपियों की निशानदेही पर पांच निर्मित और छह अर्धनिर्मित असलहे व हथियार बनाने के उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि मठिया जंगल सुनसान इलाका है। नदी से सटा क्षेत्र होने की वजह से वहां लोगों की आवाजाही भी कम होती है। इसी का फायदा उठाते हुए यहां पर असलहा बनाने का काम किया जा रहा था। असलहा फैक्टरी की जानकारी मिली तो बुधवार सुबह करीब सात बजे एसओजी और लंभुआ पुलिस ने वहां छापा मारा।
कुड़वार के खादर बसंतपुर, मझुआ निवासी दीप नारायन और उनके बेटे अजय कुमार को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर पांच निर्मित व छह अर्धनिर्मित असलहा मिला। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को कुछ लोगों ने नाम भी बताए हैं। जिनके बारे में पता किया जा रहा है। दीपनारायन के खिलाफ तीन केस दर्ज हैं। अजय के खिलाफ पहले से कोई केस नहीं दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दो से चार हजार में बेचते थे असलहे
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी दीप नारायन ने बताया कि पहले उसका ठिकाना कूरेभार में था। बाद में उसने कुड़वार में बना लिया। उन दोनों जगह के बारे में पुलिस को पता चल चुका था। इसलिए जमखुरी गांव के मठिया जंगल में उसने नया ठिकाना बनाया था। जंगल में पिता-पुत्र ने मिलकर एक छप्पर रखा था। छप्पर के नीचे भट्ठी बनाई थी। असलहा और उपकरण को कुछ दूरी पर जमीन में दबा कर रखा गया था। ऑर्डर मिलने पर दोनों यहां पर आकर असलहा बनाते थे। दो से चार हजार रुपये में असलहा बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें