चांदा। क्षेत्राधिकारी अब्दुस सलाम खान और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह सोमवार को राशन लेकर किंदीपुर गांव के बेसहारा बच्चों से मिलने पहुंचे। दोनों ने मृतक महेश गौतम के बच्चों से मिलकर उन्हें राशन व अन्य जरूरी सामग्री दी। पुलिस के इस कार्य की लोगों ने सराहना की है।
पिछले बृहस्पतिवार को किंदीपुर बाजार के पास महेश गौतम की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महेश की पत्नी पूजा व उसके प्रेमी जय प्रकाश यादव उर्फ डंगर निवासी बड़ागांव को जेल भेजा था। पिता की हत्या व मां के जेल जाने के बाद महेश गौतम की दो पुत्रियां प्रिया (14), सुंदरी (10) और पुत्र समर (चार) बुजुर्ग दादी के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। न घर में कोई कमाने वाला है और न आजीविका का कोई जरिया है। संवाद