फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिस की लापरवाही ने ले ली रोहित की जान

Tue, 25 Jun 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गुप्तारगंज में युवा व्यापारी रोहित की हत्या के पीछे पुलिस की लापरवाही साफ नजर आती है। रोहित बार-बार थाने में शिकायत करता रहा और पुलिस आरोपियों को बचाती रही। इस बात से व्यापारी संगठन बेहद गुस्से में हैं। उन्होंने एक सुर में थानाध्यक्ष व अन्य जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



रोहित की मां का कहना है कि करीब आठ माह से रोहित का आरोपियों से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। रोहित ने कई बार कूरेभार पुलिस से इसकी लिखित शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इसी कार्यशैली से खफा व्यापारियों ने दूसरे दिन भी बाजार बंद रखा। उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हिमांशु मालवीय की अगुवाई में जिलाध्यक्ष विजय प्रधान आदि बड़ी संख्या में व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर नारेबाजी की।

अपर पुलिस अधीक्षक को व्यापारियों ने ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही कूरेभार थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। व्यापारियों ने पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ जिला महामंत्री अम्बरीश मिश्रा, जिला महामंत्री मनीष साहू, जिला संगठन महामंत्री राकेश अग्रहरि, जिला संरक्षक जुग्गीलाल जायसवाल, विनय सिंह, अवधेश पांडेय, दीपक जायसवाल, लकी झा, रोहित चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



उधर, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी, जिला प्रभारी रमेश अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, कूरेभार अध्यक्ष सुजीत कसौधन मृत व्यापारी रोहित के घर पहुंचे। वहां रविंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की एसपी-डीएम से मांग की गई है। मुख्यमंत्री से वार्ता व पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिलवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कूरेभार थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग एसपी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें