फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कादीपुर के पड़ेला में स्थापित होगा बड़ा बायोगैस प्लांट

Tue, 25 Jun 2024 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के कादीपुर के पड़ेला में बड़ा बायोगैस प्लांट स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की मांग पर प्रशासन ने 14 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित कर लिया है। प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन



बिजली की कमी को देखते हुए शासन के अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग ने जिले में बड़ा बायोगैस प्लांट की स्थापना की योजना बनाई है। पुआल व अन्य सामग्री से बिजली का उत्पादन करके विभाग की ओर से उसे ग्रामीणों के घर रोशन करने की तैयारी है। अधिकारियों के मुताबिक बिजली तैयार करके विभाग उसे ऊर्जा विभाग के जरिए उपभोक्ताओं तक पहुंचाएगा। इससे हजारों लोगों को बिजली की सुविधा मिल सकेगी।


ज्यादा उत्पादन की दशा में बिजली दूसरे जिले के विद्युत वितरण निगम को बेची जा सकती है। इसके लिए जिले में बड़ा प्लांट स्थापित करने के लिए अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग ने प्रशासन से निशुल्क भूमि की मांग की थी। शासन के पत्र पर प्रशासन ने कादीपुर के पड़ेला में करीब 14 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित कर लिया है। भूमि का प्रस्ताव बनाकर एसडीएम कादीपुर ने जिला प्रशासन को भेज दिया है। मुख्य राजस्व अधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रस्ताव शासन को जल्द भेजने की तैयारी चल रही है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर भूमि अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें