फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन ने सिपाही को रौंदा

Sat, 23 Jul 2016 11:34 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रवनिया गांव के पास शनिवार दोपहर ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार सिपाही को किसी वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में घायल सिपाही को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही सिपाही के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। बाइक सवार सिपाही ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के थरिया गांव निवासी सिपाही राम सजीवन सरोज (45) पुत्र राम कुमार फैजाबाद जिले में तैनात थे। दो दिन पूर्व वे छुट्टी लेकर गांव गए थे।

शनिवार दोपहर राम सजीवन सरोज बाइक से फैजाबाद ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया गांव के पास किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल वीपी सिंह, एसआई एसपी सिंह अस्पताल पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन


सिपाही राम सजीवन सरोज फैजाबाद से पूर्व सुल्तानपुर जिले में तैनात थे। उनकी पत्नी सुनीता, बेटा संतोष, सत्यम और अमित सुल्तानपुर पुलिस लाइंस में सरकारी आवास में ही रहते हैं। उनकी मौत की सूचना पाते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें