फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पति के हत्या आरोपियों पर पुलिस ने लगाया रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महराजगंज के प्रधान के पति के हत्या आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रासुका लगाया है। पुलिस ने जिला कारागार में निरुद्ध आरोपियों को रासुका की नोटिस तामील कराई है। पुलिस ने यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी प्रधान के पति मोईनुद्दीन और उनके भाई नूरूद्दीन को पिछली 17 जून को गोली मार दी गई थी। गोली लगने से मोईनुद्दीन की मौत हो गई थी।
पुलिस ने मृतक के पिता रमजान की तहरीर पर इकबाल उर्फ बालू निवासी मनियारपुर थाना कुड़वार सहित अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या, जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

30 सितंबर को सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। 15 दिसंबर को पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश से जेल में निरुद्ध इकबाल उर्फ बालू पुत्र जाकिर उर्फ जक्कू मनियारपुर के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई कर नोटिस तामील कराई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार व आम जनमानस की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में रासुका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें