प्रतापगंज (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के प्रतापगंज से गुजरी नहर में उदयपुर के पास शनिवार को बीसापुर निवासी सुमित प्रजापति (23) का शव मिला था। परिजनों ने हत्या कर शव नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। रविवार की शाम को बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण शव को हाईवे पर रखकर जाम की तैयारी में थे।
जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। दूसरे रास्ते से सुमित के शव को पुलिस ने घर तक पहुंचाया। शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कोतवाली देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।