फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में युवक की बर्बर पिटाई, सिगरेट से दागा

Wed, 17 Jun 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सुलतानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर ट्रिपल मर्डर में शामिल होने के लिए पुलिस कर्मी लगातार दबाव बनाने के लिए जलती सिरगेट से शरीर के कई अंगों को दागते रहे। मंगलवार को हुए ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को युवक को पुलिस ने मुचलके पर कोतवाली से छोड़ दिया। युवक की हालत देखकर परिवारीजन और ग्रामीण भड़क गए। परिवारीजनों ने गंभीर हालत में युवक का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़ित के भाई ने कोतवाली में भाई की पिटाई में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। घटना से ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर रोष है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर अल्देमऊ गांव के पास बीते शुक्रवार को शिव कुमार सिंह, देव नारायण पांडेय निवासी जलालपुर और प्रशांत सिंह निवासी नूरपुर अल्देमऊ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस बीते 14 जून की रात में नूरपुर अल्देमऊ गांव निवासी संतोष कुमार सिंह के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस कर्मियों के व्यवहार से आजिज ग्रामीणों ने मंगलवार को कादीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया था। बुधवार को पुलिस ने संतोष सिंह को मुचलके पर कोतवाली से रिहा कर दिया। पुलिस हिरासत से छूटने के बाद संतोष की हालत देखकर परिवारीजन सन्न रह गए। संतोष के शरीर पर लाठी-डंडे, पट्टे का निशान और शरीर के कई अंगों पर सिगरेट से दागने का निशान था। संतोष ने परिवारीजनों को बताया कि पुलिस कर्मी उसे अखंडनगर थाने में रखकर पूछताछ कर रहे थे। लगातार  उस पर ट्रिपल मर्डर में शामिल होने का दबाव बना रहे थे। उसके इंकार करने पर पुलिस कर्मी लगातार उसकी पिटाई करते और जलती सिगरेट से दागते थे। पीड़ित संतोष सिंह  की हालत देखकर परिवारीजनों ने उसका सीएचसी कादीपुर पर मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित के भाई  संजय कुमार सिंह ने भाई की पिटाई के आरोप में पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। संजय ने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत कादीपुर कोतवाल रामजी चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया। कहा कि युवक को सिगरेट से जलाने और पिटाई की बात गलत है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें