सुलतानपुर। बोर्ड परीक्षा पर प्रधानमंत्री की चर्चा में जिले की चार बेटियां हिस्सा लेंगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय अमहट से दो, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर की एक व केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एक छात्रा का चयन किया गया है। पीएम से बात करने के लिए छात्राएं उत्साहित हैं।
संवाद कार्यक्रम में शामिल होने वाली छात्राओं के रूप में केंद्रीय विद्यालय अमहट की तनु सिंह व अंजलि यादव चयनित की गई है। केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा रिया दुबे और सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा जूहिका सिंह भी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए चुनी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने बताया कि चयनित छात्राओं से प्रधानमंत्री का संवाद कराया जाएगा। भारत सरकार की ओर से इसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।