फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पीएम पोषण योजना के रसोइए सम्मानित

Sun, 23 Aug 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के लिए रविवार को सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया गया कि रसोइयों का मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दिया गया है। उन्हें दो लाख रुपये का सामाजिक सुरक्षा बीमा और एक हजार रुपये का वार्षिक यूनिफॉर्म भत्ता भी मिलेगा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम की भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और जिलाधिकारी ने शुरुआत की। मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से सुना गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
बताया कि यूनिफॉर्म के लिए मिलने वाला वार्षिक भत्ता भी पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है। इन सुविधाओं से रसोइयों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम में रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड और चेक वितरित किए गए। इनमें सीमा, रेखा, ज्योति, संगीता, सरोज, उर्मिला, ज्योति और श्याम दुलारी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें