फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्रीन चौपालों में लिया हरियाली का संकल्प

विज्ञापन
धनपतगंज में वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बांटे गए पौधे। स्रोत-वन विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वन महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को ग्रीन चौपाल आयोजित कर पौधरोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

धनपतगंज के हरीपुर गांव में आयोजित ग्रीन चौपाल में प्रधान मधुसूदन सिंह ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। ग्रामीणों को पेड़ों के महत्व की जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। टीकर गांव में उप प्रभागीय वनाधिकारी अंजनी श्रीवास्तव की मौजूदगी में ग्रीन चौपाल, वृक्ष भंडारा और वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ज्ञानमती देवी, प्रधान उमा मिश्रा और समाजसेवी धर्मेश मिश्र ने पौधे रोपे। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भभोट के अंतर्गत पाल नगर बिरसिंहपुर में भी ग्रामीणों को जलवायु परिवर्तन, हरित आवरण बढ़ाने और पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

जनभागीदारी से सफल होगा हरित अभियान
प्रभागीय वनाधिकारी अमित सिंह ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि पौधों के संरक्षण का भी अभियान है। जनभागीदारी से जिले में हरित आवरण बढ़ाने का लक्ष्य पूरा होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें