फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते 20 पदक

Sun, 23 Aug 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। चैंपियनशिप में जिले के 20 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुई चैंपियनशिप में जिले से 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को स्वर्ण, पांच को रजत व 14 खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिले। अभिनव कुमार पांडेय को स्वर्ण पदक मिला।
अली खान, राहुल राज, शिवा यादव, जूही, नम्रता यादव को रजत पदक मिला। वहीं, प्रिंस पाल, अयान खान, उत्कर्ष कुमार, युग सिंह, अब्दुल्ला खान, अभिनव मिश्र, शौर्य श्रीवास्तव, कोमल, जिया, अपेक्षा, वैष्णवी, सुहानी, महक, प्रांजली को कांस्य पदक मिला। जिले के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रशांत कुमार सिंह, बिंदु श्रीवास्तव व जिला कराटे संघ के अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडेय ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें