पारिजात भगवान की महाआरती में शामिल श्रद्धालु। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। पुत्रदा एकादशी पर रविवार देर शाम ठाकुर कल्पवृक्ष (पारिजात वृक्ष) भगवान की महाआरती की गई। कल्पवृक्ष सेवा चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से कल्पवृक्ष सेवा समिति की ओर से आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। मुख्य यजमान के रूप में हरीश त्रिपाठी शामिल हुए।
समिति के अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक एकादशी पर विगत कई वर्षों से कल्पवृक्ष भगवान की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। समिति ने महाआरती में शामिल सभी भक्तों का आभार जताया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद