.पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में तिरंगा लहराते खिलाड़ी। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार शाम खिलाड़ियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिकोनिया पार्क होते हुए यात्रा डाकखाना चौराहा होकर लालडिग्गी पहुंची। इसके बाद दोबारा पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम आकर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर कोच आशुतोष गुप्ता, प्रवीन मिश्रा, प्रदीप यादव, आशा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद