फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते पुरस्कार

Wed, 25 Dec 2024 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। युवा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को दूबेपुर, करौंदीकला, अखंडनगर, धनपतगंज व कूरेभार में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को जिलेस्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

धनपतगंज के भीखरपुर खेल मैदान में प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता त्रिनेत्र पांडेय, खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी व खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने किया। 100 मीटर बालिका सब जूनियर में सृष्टि विश्वकर्मा व बालक में सर्वेश विजेता बने। वॉलीबाॅल सब जूनियर में चंदीपुर और सीनियर व जूनियर बालक संवर्ग दोनों में बरियौना विजेता रहा।
कबड्डी सबजूनियर में चंदीपुर और सीनियर में टीकर ने कब्जा जमाया। लंबी कूद में राज अग्रहरि ने बालक जूनियर में जीत दर्ज की। सब जूनियर 400 मीटर में आरती, जूनियर में प्रिया, सीनियर में भूमि सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। निर्णायक अंजनी नंदन पांडेय, मनोज सिंह, नवीन पांडेय, शीला सिंह, अरविंद कुमार सविता, संदीप यादव, सुरजीत कुमार रहे।
विज्ञापन



जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रोहित प्रथम
कूरेभार। रामरती इंटर कॉलेज कटका खानपुर में आयोजित प्रतियोगिता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रियंका मौर्य के नेतृत्व में आयोजित हुई। सब जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विनीत वर्मा प्रथम व प्रतिभा द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता के 200 मीटर में राज प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में रोहित यादव प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की बालिका वर्ग कबड्डी में रामरती इंटर कॉलेज की टीम विजेता व एके निकेतन विद्यालय अंगनाकोल की टीम उपविजेता रही।

मोहित और महिमा ने लगाई सबसे लंबी छलांग

दूबेपुर। ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर बालक की 200 मीटर दौड़ में शहबाज खान, सब जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ मे शगुन मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिकाओं की 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में महिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। मोहित यादव लंबी कूद में प्रथम रहे। सब जूनियर बालक कबड्डी में उत्तरदहा की टीम विजेता रही। हसनपुर की बालक वॉलीबाल टीम विजेता रही। जूनियर बालक की 100 मीटर दौड़ मे मो. अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंद्र मोहन सीनियर बालक 1500 मीटर दौड़ मे प्रथम रहे।


जूनियर में आदित्य, सब जूनियर में अनामिका ने लगाई सबसे तेज दौड़

अखंडनगर। खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता ताजुद्दीनपुर के खेल मैदान में आयोजित हुई। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्मृति प्रजापति की अगुआई में आयोजित सब जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में मीरपुर के आदित्य विजेता रहे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें