फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पकड़ी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ेगी

Wed, 25 Dec 2024 08:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। लंभुआ वितरण खंड क्षेत्र के पकड़ी उपकेंद्र की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। इससे आगामी गर्मी में दूबेपुर क्षेत्र के करीब चार हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। साथ ही शहर के दरियापुर और ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्रों का लोड भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

स्थापना के समय पकड़ी उपकेंद्र की क्षमता महज पांच एमवीए थी। इसके चलते गर्मी के मौसम में खपत बढ़ने पर आपूर्ति बाधित हो जाती थी। ओवरलोड की वजह से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ता था। इस समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए बीते दिनों पावरहाउस में 10 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया था, जिसके बाद उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर 15 एमवीए हो गई। अवर अभियंता प्रकाश यादव ने बताया कि पांच एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर उपकेंद्र पर स्थापित करने का प्रस्ताव मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। उच्चाधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद ट्रांसफाॅर्मर स्थापना का काम शुरू कर दिया जाएगा।

लोड घटाने को बनाए जा रहे दो नए फीडर
मौजूदा समय में पकड़ी उपकेंद्र से कुल तीन फीडर उतुरी, बालमपुर व भाईं संचालित हैं। शहरी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर व दरियापुर उपकेंद्रों का भार कम करने के लिए पकड़ी उपकेंद्र में दो नए फीडर बनाने का काम चल रहा है। टीपी नगर के साउथ फीडर को पकड़ी उपकेंद्र से जोड़ने के लिए लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। इसी तरह से दरियापुर से आपूर्ति वाले ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति भी पकड़ी उपकेंद्र के निर्माणाधीन फीडर से जोड़ने के लिए नई लाइन बनाई जा रही है। जेई प्रकाश यादव का कहना है कि इन दोनों फीडरों का संचालन गर्मी के पहले शुरू करने की योजना है।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें