फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हैंडबाॅल व हॉकी के लिए चयनित हुए 16 खिलाड़ी

Wed, 27 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को हैंडबॉल व हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल कराया गया। हैंडबॉल बालिका व हॉकी बालक वर्ग के 16 खिलाड़ी चयनित किए गए। ये खिलाड़ी बुधवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या के ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि हैंडबॉल के बालिका वर्ग में दिव्या, साक्षी, आदीफा खान, इकरा बानो,उम्मे कुल्सुम, जोहा अजीम का चयन हुआ है। हॉकी बालक वर्ग में मो. साहबजादे, मो. अतीक, सोहन लाल, रईस, मो. शहजादे, राम मिलन, गुरुदयाल श्रीवास्तव, अजाद अली, हरि प्रसाद, अब्दुल गफ्फार चयनित हुए हैं। हैंडबाॅल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता एक से चार सितंबर तक बाराबंकी में आयोजित होगी। हॉकी की प्रतियोगिता 30 अगस्त से चार सितंबर तक वाराणसी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें