रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण विभाग की ओर से प्लेटफार्म पर खोदे गए गड्ढे यात्रियों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। रेलवे प्लेटफार्म पर मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले दिनों प्लेटफार्म नंबर एक पर फुटओवर ब्रिज बनवाने के दौरान गड्ढे खोदवाए गए थे। प्लेटफार्म नंबर एक से ही अधिकतर यात्री ट्रेनों का संचालन होता है। रोजाना इस प्लेटफार्म से 10 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। 16 से 18 कोच की ट्रेन में डिब्बों की कमी के कारण भीड़ ज्यादा रहती है।
ऐसे में खोदे गए गड्ढों से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। अक्सर यात्री घायल भी हो जाते हैं। निर्माण विभाग की ओर से गड्ढे को पाटने का प्रबंध नहीं किया जा रहा है।