फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसों में श्रद्धालु व चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

Wed, 29 Jul 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार के बांसी गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
जयसिंहपुर/ कुड़वार। जिले में मंगलवार को अलग-अलग सड़क हादसों में एक श्रद्धालु और चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत हो गई। पहली दुर्घटना में बरौंसा चौराहे के पास अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से पैदल जा रहे श्रद्धालु गोसाईगंज के खटवर निवासी चंद्रभूषण वर्मा (56) की मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना में कोतवाली नगर के पैगापुर के पास वनरोज से टकराकर बाइक सवार चतुर्थ श्रेणी कर्मी जितेंद्र सिंह (50) ने दम तोड़ दिया। गोसाईगंज के खटवर निवासी चंद्रभूषण वर्मा प्रत्येक मंगलवार बरौंसा चौराहे के मंडा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने जाते थे। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे दर्शन के बाद वह बरौंसा-बेलहरी मार्ग पर मंदिर के पास पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक चालक लंभुआ के अवसानपुर निवासी धीरज (19) भी घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी जयसिंहपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने चंद्रभूषण को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक बाइक सवार धीरज गोसाईगंज बाजार से मछली लेकर घर लौट रहे थे। धीरज ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक कब्जे में ले लिया है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

कुड़वार के बांसी निवासी जितेंद्र सिंह विकास भवन में स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। मंगलवार को वह बाइक से विकास भवन स्थित कार्यालय में ड्यूटी करने जाने के लिए घर से निकले थे। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने हेलमेट पहना था। पैगापुर के पास अचानक सामने आए वनरोज से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें