फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच पथराव, सात पर रिपोर्ट

Wed, 29 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के लोहरामऊ गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में सोमवार रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। उप निरीक्षक ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लोहरामऊ निवासी सीताराम यादव पिछले चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी थे। उनकी गांव के विवेक सिंह, राज सिंह व संदीप सिंह से रंजिश चल रही है। इसी बात पर सोमवार रात उन लोगों की दूसरे पक्ष के सीताराम के पुत्र सर्वेश यादव, दुर्गेश यादव व संतराम के पुत्र नवनीत यादव व अवनीश से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।

विवाद का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे लोग नहीं माने। अतिरिक्त पुलिस बुलाने पर स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। पथराव में कुछ लोगों को हल्की चोट लगी है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक उमेश चंद्र की तहरीर पर दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें