फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन में बदल गई जिला पंचायत के 17 वार्डों की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 2021 में पंचायत चुनाव के मद्देनजर कराए गए परिसीमन में जिला पंचायत के 17 वार्डों की तस्वीर बदल गई। लंभुआ के नगर पंचायत बनने से जिला पंचायत का एक वार्ड घटने से 17 वार्डों में असर पड़ा है।
विज्ञापन

नए परिसीमन में जिला पंचायत के 29 से 45 वार्ड तक प्रभावित हुए हैं। इन वार्डों में कुछ नए क्षेत्र पंचायत वार्ड जोड़े गए तो कुछ हटा दिए गए। डीएम की स्वीकृति के बाद पंचायतराज विभाग ने अनंतिम सूची जारी कर दी है।
अनंतिम सूची पूरी तरह सार्वजनिक होती इसके पहले ही आपत्ति की तिथि समाप्त हो गई। आई कुछ आपत्तियों की सुनवाई के बाद उसका निस्तारण दो जनवरी 2021 तक होना है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर लंभुआ के नगर पंचायत बनने के बाद पंचायतों के कराए गए परिसीमन में जिला पंचायत का एक, क्षेत्र पंचायत का नौ वार्ड व सात ग्राम पंचायत समाप्त हो गई है। जिला पंचायत का 41 नंबर वार्ड समाप्त होने के बाद उसका असर 17 वार्डों पर पड़ने का दावा पंचायतराज विभाग की ओर से किया गया है।
असर की वजह बताते हुए पंचायतराज विभाग ने परिसीमन में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 29 से लेकर 45 तक के क्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। फेरबदल के बाद 21 दिसंबर को ही अनंतिम सूची जारी करने का दावा किया था।
सूची पर 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आपत्ति दाखिल करने का समय दिया गया था। अब सूची सार्वजनिक होते ही आपत्ति की तिथि शनिवार को ही समाप्त हो चुकी है। अब परिसीमन पर आई कुछ आपत्तियों पर सुनवाई व उसका निस्तारण होना बाकी है। जिला पंचायतराज अधिकारी राधाकृष्ण ने बताया कि तीन से छह जनवरी के बीच परिसीमन की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
जिला पंचायत के हुए परिसीमन में वार्ड संख्या 29 में कुड़वार क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या नौ से 27 व 33,99 और 102 को शामिल किया गया है। वार्ड संख्या 30 में कुड़वार क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 36 से 50 व 53,62 और 96 को लिया गया है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 31 में कुड़वार क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 28 से 32, 34,35,51,52, 63 से 77, 93 तथा 95 को शामिल किया गया है।
वार्ड संख्या 32 में कुड़वार क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 78 से 92, 94,97 और 98 इसके साथ दूबेपुर क्षेत्र पंचायत के वार्ड 17 से 19 21,23,27,29 को मिलाकर बनाया गया है। वार्ड 33 में दूबेपुर क्षेत्र पंचायत के वार्ड एक से 16, 24 से 26, 30, 31 व 34 से 37 तक शामिल किया गया है।
वार्ड संख्या 34 में दूबेपुर क्षेत्र पंचायत के वार्ड 32, 33, 36 से 44, 56 से 58 व 60, 61,64, 77 से 87 और 90 को मिलाकर बनाया गया है। वार्ड संख्या 35 में दूबेपुर क्षेत्र पंचायत का वार्ड 45 से 55, 59, 62 व 65 से 76 तक शामिल किया गया है। जिला पंचायत वार्ड संख्या 36 में दूबेपुर क्षेत्र पंचायत का वार्ड 88, 89, 91 से 110 व 113 से 116 तक लिया गया है।
वार्ड संख्या 37 को दूबेपुर व भदैंया क्षेत्र पंचायत को मिलाकर बनाया गया है। इसमें दूबेपुर क्षेत्र पंचायत का वार्ड 20, 111,112, 117 से 122 व भदैंया क्षेत्र पंचायत का चार, पांच व सात से 21 तक का वार्ड शामिल किया गया है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 38 को भदैंया क्षेत्र पंचायत के वार्ड 22 से 34, 38, 43 से 50, 52, 53, 70,71,74 को मिलाकर बनाया गया है।
वार्ड संख्या 39 को भदैैंया क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या एक से तीन, छह, 51,54,56,57, 66,67, 35 से 37, 39 से 42 68,69, 72, 73 व 75 से 78 को लिया गया है। वार्ड संख्या 40 को भदैंया व लंभुआ को मिलाकर बनाया गया है। इसमें भदैंया क्षेत्र पंचायत के वार्ड 55, 58 से 65 लंभुुआ क्षेत्र पंचायत के 39, 23,24, 31 से 37 40 से 44, 46, 47 को लिया गया है।
वार्ड संख्या 41 में लंभुआ क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या 11 से 14 16 से 22 व 38, 45, 48,49, 52 से 54 व 69 से 76 तक लिया गया है। जिला पंचायत वार्ड संख्या 42 में लंभुआ क्षेत्र पंचायत के 5, 6, 10, 15, 28 से 30, 50, 51, 55 से 68, 77 से 79 वार्ड को मिलाकर बनाया गया है। वार्ड संख्या 43 को लंभुुआ व पीपीकमैचा को मिलाकर बनाया गया है।
इसमें लंभुआ क्षेत्र पंचायत का एक से चार, सात से नौ, 25 से 27 व प्रतापपुर कमैचा क्षेत्र पंचायत का वार्ड 11, 12, 14, 16, 17, 23 से 28, 30 से 32 व 35 को शामिल किया गया है। वार्ड संख्या 44 में पीपीकमैचा क्षेत्र पंचायत का वार्ड 13, 15, 29, 33, 34, 36 से 40, 44 से 46, 48 से 54, 58 से 62 तक शामिल किया गया है।
इसी तरह जिला पंचायत वार्ड संख्या 45 को पीपीकमैचा क्षेत्र पंचायत का वार्ड एक से 10 तक 18 से 22, 41 से 43, 47, 55 से 57 व 63 से 65 को मिलाकर बनाया गया है। शासन के मानक के मुताबिक जिला पंचायत के सभी वार्डों को करीब 50 हजार की जनसंख्या पर बनाया गया है। इसमें कुछ 50 हजार से थोड़ा कम तो कुछ ज्यादा जनसंख्या वाले वार्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें