फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल युवक ने जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर सेमरी निवासी रोहित पाल (24) अपने रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में गया था। सोमवार की सुबह रोहित बाइक से घर लौट रहा था। गोसाईगंज क्षेत्र के भटमई चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने रोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन रोहित को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। रोहित की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें