भदैंया। कामतागंज पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह कार और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
लखनऊ के केशवपुर निवासी बचई सरोज अपनी कार से शुक्रवार की सुबह वाराणसी जा रहे थे। कामतागंज बाजार में स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक पिकअप से टकरा गई।
दुर्घटना में कार सवार आनंद सरोज, अमृता सरोज, बचई सरोज व अनन्या सरोज गंभीर रूप से गायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी भदैंया में भर्ती कराया। (संवाद)