कादीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बेरा मारुफपुर गांव निवासी राम सुंदर चौहान की पुत्री की बृहस्पतिवार को शादी थी।
शुक्रवार को बरात जाने के बाद शाम साढ़े चार बजे राम सुंदर का भतीजा आलोक कुमार (24) ट्रैक्टर-ट्रॉली पर टेंट का सामान लाद रहा था।
ट्रैक्टर के ऊपर से हाईटेंशन टेंशन लाइन का विद्युत तार गया था, जिससे सामान छू गया और करंट आलोक को लग गया।
परिवारीजन आनन-फानन में आलोक को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलोक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। (संवाद)