फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मी के बेटे को मिला 20.76 लाख का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पेट्रोल पंप पर पांच हजार रुपये की मामूली पगार पर नौकरी करने वाले के बेटे को 20.76 लाख वार्षिक का पैकेज मिला है। सुनने पर यह बात अटपटी भले लगे लेकिन अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एमटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र राहुल सिंह ने इसे सच कर दिखाया है।
विज्ञापन

छात्र की सफलता से जहां परिवारीजनों की आंखों में खुशी के आंसू हैं वहीं ग्रामीण गौरवान्वित हैं। राहुल 2020 में नौकरी जॉइन करेंगे।
भादर विकास खंड क्षेत्र के छीड़ा गांव निवासी चंद्र प्रकाश सिंह एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। इन्हें पांच हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है। चंद्र प्रकाश का पुत्र राहुल सिंह शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में अव्वल था।
उसने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई प्रतापगढ़ के कोहड़ौर स्थित रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज से की है। इसके बाद 2018 में कंप्यूटर साइंस में आरकेजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद से बीटेक की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

वर्तमान में राहुल एनआईटी सूरतकल कर्नाटक में कंप्यूटर साइंस में एमटेक सेकेंड ईयर के छात्र हैं। वालमार्ट ने राहुल को 20 लाख 76 हजार रुपये का पैकेज ऑफर किया है।
सात अगस्त को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए वालमार्ट ने राहुल का चयन किया है। राहुल पढ़ाई पूरी करने के बाद 2020 में नौकरी जॉइन करेंगे। राहुल की सफलता पर जहां परिवारीजन भावविभोर हैं, वहीं ग्रामीण भी गौरवान्वित हैं। अपने पैतृक गांव छीड़ा आए राहुल सोमवार को ही वापस गए हैं।
राहुल के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ठीक नहीं थी। इसके बावजूद पिता ने किसी तरह राहुल को पढ़ाया-लिखाया। अपनी मेधा के दम पर राहुल ने परीक्षा दर परीक्षा सफलता के कीर्तिमान गढ़े।
बीटेक में प्रवेश के बाद कुछ फीस भी माफ हुई थी। पिता बताते हैं कि इससे राहुल को पढ़ाई में काफी मदद मिली। फोन पर हुई बातचीत में राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता व भाई को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें