फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में नए सिरे से होगा ठेकेेदारों का पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका में ठेकेदारों के पंजीयन व नवीनीकरण को लेकर चल रहे विवाद में डीएम के आदेश के बाद अब नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुछ सभासदों ने नगर पालिका की चेयरमैन पर ठेकेदारों के पंजीयन/ नवीनीकरण प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत थी। जांच के बाद डीएम ने नए सिरे से ठेकेदारों के पंजीयन व नवीनीकरण की प्रक्रिया कराने का आदेश जारी किया है।
सभासद अमोल वाजपेयी, अजय सिंह व मंजू सिंह ने संयुक्त रूप से नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल पर आरोप लगाते हुए वित्तीय वर्ष में नगर पालिका में ठेकेदारों के पंजीयन/ नवीनीकरण प्रक्रिया में अनियमिता बरते जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने इस मामले को लेकर ईओ नगर पालिका से स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण देने के बाद इस वर्ष ठेकेदारों के पंजीयन/ नवीनीकरण प्रकिया में अनियमितता की पुष्टि हुई।
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम सी. इंदुमती ने पूर्व में बरती गई अनियमिता का हवाला देते हुए ईओ नगर पालिका को नए सिरे से ठेकेदारों के नवीनीकरण व पंजीयन प्रक्रिया पूरी कराए जाने का आदेश जारी किया है।
डीएम ने कहा है कि वर्ष 2019-20 के लिए नगर पालिका परिषद में ठेकेदारों के पंजीकरण/ नवीनीकरण के लिए राज्य स्तरीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कराई जाय।
इसकी पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से नए सिरे से कराई जाय। पंजीयन/ नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया कराने को कहा गया है। डीएम का आदेश नगर पालिका में पहुंचने के बाद खलबली मची है। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि डीएम का आदेश मिला है। आदेश में उल्लेखित किए गए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से ठेकेदारों के पंजीयन/ नवीनीकरण की प्रकिया पूरी कराई जाएगी। यह प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
ईओ पर पत्र हो रहा वायरल
सुल्तानपुर। ठेकेदारों के नवीनीकरण/ पंजीयन प्रक्रिया में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार की ओर से पिछले नौ अगस्त को एक रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दी गई।
विज्ञापन

दो बिंदुओं के स्पष्टीकरण में अंत में अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 16 ठेकेदारों का नवीनीकरण किया गया है।
अवर अभियंता से आगणन कराकर निविदा की पत्रावली जून महीने में प्रस्तुत की गई। इस पर ईओ की ओर से निविदा का प्रकाशन नहीं कराया गया लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय जायसवाल के बार-बार दबाव डालने पर एक जुलाई को निविदा प्रकाशित कराई गई थी। ईओ का पत्र भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें