फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाइकों की भिड़ंत में पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Mon, 23 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। शाहगंज-मालीपुर मार्ग पर भियुरा के पास शनिवार रात करीब नौ बजे दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार पेट्रोल पंप कर्मी जितेंद्र सिंह (52) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर उसका चालक भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार जितेंद्र सिंह जौनपुर के शाहगंज में एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। रोजाना की तरह वह शनिवार रात बाइक से घर आ रहे थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। गांव के मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक दुर्घटना हो गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घर पर पत्नी सुमन सिंह, पुत्र प्रभास सिंह व छोटे पुत्र पीयूष सिंह हादसे के बाद से सदमे में है। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। अखंडनगर के बेलवाई चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर उसका चालक भाग निकला। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दोनों बाइकों को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें