सुल्तानपुर। जल निगम के इंजीनियर संतोष कुमार हत्याकांड में आरोपी प्रदीप राम की तरफ से अभियोजन गवाह संजय कुमार, संदीप कुमार व दीपक यादव को जिरह के लिए दोबारा तलब करने की अर्जी बृहस्पतिवार को स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पांडेय ने खारिज कर दी। इस मामले में आरोपियों का बयान दर्ज करने के लिए दो जून की तारीख तय की है।
कोतवाली नगर के विनोबापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की 17 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व सह आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है, जिनके खिलाफ स्पेशल कोर्ट में सुनवाई चल रही है।