फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तहसीलदार बल्दीराय सहित नौ के खिलाफ कोर्ट में अर्जी

Fri, 16 Jan 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जमीनी विवाद से जुड़े मामले में विपक्षियों को लाभ पहुंचाने के इरादे से फाइल गायब कराने व अन्य आरोप लगाते हुए वादी ने तत्कालीन तहसीलदार घनश्याम भारती व पेशकार उमेश सिंह सहित कुल नौ आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में बुधवार को अर्जी दी। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने मामला दर्ज करते हुए संबंधित अफसरों से रिपोर्ट तलब किया है। मामले में सुनवाई के लिए 28 जनवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

बल्दीराय थाने के टडरसा ऐंजर गांव निवासी वादी प्रवीण कुमार यादव ने सीजेएम कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने व निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अर्जी पेश किया है। वादी के आरोप के मुताबिक तत्कालीन तहसीलदार घनश्याम भारती व पेशकार उमेश सिंह ने मिलकर आरोपी गजेंद्र सिंह, कुसुम, श्यामदीन निवासीगण टडरसा, राकेश निवासी इनायतनगर, सविता, बबलू व रमेश कुमार निवासी बघौना-बल्दीराय को अनुचित लाभ दिलाने व साक्ष्य खत्म करने के इरादे से पत्रावली गायब करा दिया।
शिकायत के बाद भी उच्चाधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने पर वादी ने कोर्ट की शरण ली है। अदालत ने मामले में थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अफसरों से रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें