फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव व निजी सचिव के खिलाफ कोर्ट में अर्जी

Thu, 05 Nov 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 22 वर्ष पहले सैफई महोत्सव के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलसे गोसाईंगंज के सुरौली निवासी मो. अली ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनके निजी सचिव गजेंद्र सिंह सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दी है। मंगलवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने अर्जी पर गोसाईंगंज थाना प्रभारी से रिपोर्ट तलब की। इस मामले में अगली सुनवाई सात नवंबर को होगी।
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक, 24 दिसंबर 2004 को सैफई महोत्सव के दौरान मो. अली अन्य लोगों के साथ बैनर लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनका लंबे समय तक इलाज चला और अब भी उपचार जारी है। मो. अली का आरोप है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राहत के तौर पर 15 लाख पांच हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जारी कराया था, लेकिन उन्हें धनराशि नहीं मिली।
अखिलेश यादव की ओर से भी कई बार आश्वासन दिया गया, पर भुगतान नहीं हुआ। आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से मृतक दर्शाने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की थी। उनके मुताबिक, 28 जुलाई को हाईकोर्ट ने उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के आधार पर उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें