फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में चढ़ रहा बुजुर्ग फिसला, मौत

Thu, 26 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चलती ट्रेन में चढ़ रहे एक बुजुर्ग यात्री का अचानक पैर फिसल गया। इससे उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहर के मोहल्ला विवेक नगर निवासी रघुवीर सिंह (65) किसी काम से लखनऊ गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को वह लखनऊ से वाराणसी जाने वाली टू-वीपीएल पैसेंजर से वापस प्रतापगढ़ जा रहे थे। करीब पांच घंटा विलंब से चलने के कारण ट्रेन रात करीब नौ बजे स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन खड़ी होने के बाद वे ट्रेन से नीचे उतर पड़े। ट्रेन चलने लगी तो फिर चढ़ने की कोशिश की।

इसी दौरान पांव फिसलने से वे ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत को गई। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने इसकी सूचना जीआरपी प्रतापगढ़ को दी। जीआरपी एसओ विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें