फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: झारखंड के रंगीला के डांस पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

Tue, 05 Nov 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रंगीला।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। झारखंड के हजारीबाग से अपने कुनबे के साथ आया रंगीला बिल्हौर लोगों के बीच कम समय में ही चर्चित हो गया है। शहर के निराला नगर मोहल्ले में रह रहे रंगीला का डांस का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे अब तक साढ़े तीन लाख लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में आयोजित दुर्गापूजा के मौके पर विष्णु उर्फ रंगीला बिल्हौर का कुनबा मच्छरदानी और प्लास्टिक के आइटम बेचने के लिए आया था। शहर के निराला नगर मोहल्ले में खुले आसमान तले टेंट लगाकर ये लोग रह रहे हैं। रंगीला शुरुआत से ही डांस का शौकीन रहा है। करीब दो साल पहले रंगीला की मां हजारीबाग जिला अस्पताल में एडमिट हुईं थी, तो पैसे की तंगी से जूझ रहा था।
हजारीबाग जिला अस्पताल में डांस करके वहां लोगों से मां के इलाज के लिए पैसे जुटाए थे। इसका वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हुआ। बिहार व झारखंड के कई यू ट्यूबर्स ने रंगीला का इंटरव्यू लिया। इनके सैकड़ों वीडियो यू ट्यूब और फेसबुक पर हैं। उन रील और वीडियो को खूब लाइक मिली। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के संरक्षक नितिन मिश्र ने रंगीला का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। लगभग साढ़े तीन लाख लोग अब तक देख चुके हैं। रंगीला ने इसके लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन



घर सुल्तानपुर फाउंडेशन ने की मदद
दीपावली में समाजसेवी संस्था घर सुल्तानपुर फाउंडेशन की टीम ने मलिन बस्ती और झुग्गी झोपड़ी में जाकर दिवाली मनाई। निराला नगर में अंबे माता मंदिर मैदान पर खुले आसमान के नीचे पन्नी का टेंट बनाकर रह रहा रंगीला का कुनबा मिला। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन टीम ने इनको खाना और कपड़े, स्वेटर, कंबल, दवा और मोबाइल गिफ्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें