फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रम में न रहें लोग, तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव : राजभर

Sat, 28 Feb 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शनिवार को जिले में पहुंचे। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव समय पर होगा। 15 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रकाशन होने जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों में भ्रम की स्थिति है कि सभी अधिकारी एसआईआर में लगे हुए हैं। बोर्ड परीक्षा चल रही है। जनगणना सामने है इसको लेकर लोगों में भ्रम है।
शंकराचार्य विवाद पर उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का काम ये नहीं कि वह मुख्यमंत्री से लड़ें, उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करें। प्रधानमंत्री के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी देना। शंकराचार्य का काम है जिस धर्म के होते हैं, उस धर्म का प्रचार-प्रसार करना, लोगों को उस धर्म से जोड़ना। संत महात्मा अगर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ बोल रहे हैं तो अपने दायरे से हटकर बोल रहे हैं।
विज्ञापन

शराब के मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने के सवाल पर उन्होंने कहा चाहे सीबीआई हो, चाहे ईडी हो, ये स्वतंत्र एजेंसी है। जब उसको कोई एप्लिकेशन देता है तो वो जांच करती है। इससे सरकार का क्या लेना-देना है। सरकार अगर कोई मुकदमा लिखाए तब तो सरकार दोषी है। जब खुद एजेंसी मुकदमा लिखा रही है, वह कोर्ट में साबित नहीं कर पा रही है तो उसमें सरकार का क्या दोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें