फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट हो ऐसा जो रोके महंगाई

Sun, 28 Feb 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सोमवार को पेश हो रहे देश के आम बजट से सभी वर्ग के लोगों को राहत की उम्मीदें हैं। चिकित्सकों को उम्मीद है कि जरूरी वस्तुओं व दवाओं के दाम कम होंगे। व्यापारियों को टैक्स में रियायत मिलने का भरोसा है। वेतनभोगी इनकम टैक्स के दायरे को बढ़ाने के हिमायती हैं।
विज्ञापन


निजी संस्थानों की मनमानी फीस तले दबे छात्र वर्ग इसे नियंत्रित करने के पक्ष में हैं। आम बजट को लेकर जब अमर उजाला ने विभिन्न वर्गों के लोगों से बात की तो सभी ने कुछ ऐसी उम्मीद जताई। सभी वर्ग के लोगों ने कहा कि आम बजट से राहत मिलनी चाहिए। बजट महंगाई को काबू में रखने के साथ ही देश को तरक्की देने वाला होना चाहिए।

महंगी दवाओं में मिले छूट

डॉ. एके सिंह का कहना है कि इन दिनों कुछ रोगों के मरीजों में काफी वृद्घि देखी जा रही है। एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग बढ़ा है। डायबिटीज, कैंसर, ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल के रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यदि बजट में इन रोगों की दवाओं की कीमत में कमी आती है तो निश्चित ही रोगियों को फायदा मिलेगा। रोगियों की संख्या घटेगी।
विज्ञापन


टैक्स में रियायत से कम होगी महंगाई

व्यापारी डीपी गुप्ता का कहना है कि वस्तुओं पर टैक्स बढ़ने से सामान महंगे हो जाते हैं। इसका असर सीधे जनता पर पड़ता है। रोजाना उपभोग की वस्तुओं पर टैक्स कम किया जाना चाहिए। इससे गरीब व मध्यम तबके के लोगों को ज्यादा राहत मिलेगी।

इनकम टैक्स स्लैब का बढ़े दायरा

कलेक्ट्रेट के कर्मी कमल श्रीवास्तव ने आम बजट में इनकम टैक्स का दायरा बढ़ने की उम्मीद जताई। उनका कहना है कि कर्मचारियों का वेतन कम होता है। इनकम टैक्स का दायरा बढ़ने से कर्मचारियों को राहत मिलेगी। जूनियर हाईस्कूल की सहायक अध्यापक विनीता सिंह टैक्स स्लैब बढ़ने की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें उम्मीद है कि बजट में महिला कर्मियों को ज्यादा राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें