सुल्तानपुर। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्रीगुरूनानक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि बीएसए रमेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी सरदार हरभजन सिंह, प्रबंधक सरदार इंद्रजीत सिंह, प्रधानाचार्य दुर्गेश पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।